विश्व कप में पाकिस्तान का मुकाबला शनिवार को न्यूज़ीलैंड से हो रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। कीवी टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।
अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदों ज़िंदा रखने के लिए 'करो या मरो' के मुकाबले में जीत के लिए 402 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने धमाकेदार फॉर्म के जारी रखते हुए 108 रनों की बेमिसाल पारी खेली।
इस मुकाबले से वापसी कर रहे कप्तान केन विलियमसन ने 95 की पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 400 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट झटके। वसीम के अलावा हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ को एक-एक विकेट मिला। शाहीन अफरीदी ने इस मैच में 90 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
यह 24 वनडे पारियों में पहली बार है जब शाहीन अफरीदी बिना विकेट लिए रह गए है। मुकाबले से पहले पाकिस्तान 7 मैचों में 3 जीत ओर 4 हार के साथ 6 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। जबकि न्यूजीलैंड इतने ही मैचों में 4 जीत और 3 हार से 8 पॉइंट्स लेकर चौथे नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज जीत जरुरी है।