इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन पहले सत्र में ही इस टेस्ट को 9 विकेट से जीत लिया। वहीं टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुँचने के लिए अब अहमदाबाद में 9 मार्च से खेले जाने वाला चौथा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। 

वहीं इंदौर टेस्ट में मिली करारी शिकस्त के बाद अहमदाबाद में होने वाले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। इस निर्णायक मुकाबले में श्रीकर भरत, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय माना जा रहा है। 

नागपुर में खेले गए सीरीज़ के पहले टेस्ट से अपने करियर का आगाज करने वाले में श्रीकर भरत ने को चौथे टेस्ट में मौका मिलना मुश्किल है। वे पिछली पांच पारियों में सिर्फ 57 रन बना पाए हैं। उनके स्थान पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। 

इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी इंदौर टेस्ट में निराश किया। श्रेयस इंदौर टेस्ट की दोनों पारियों में नाकाम रहे। पहली पारी में जहाँ वे खाता भी नहीं खोल पाए वहीं दूसरी पारी में शुरुआत मिलने के बाद भी वे उसे बड़ी पारी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। ऐसे में उनका बाहर रहना तय है उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। 

इंदौर टेस्ट में मोहम्मद शमी की जगह स्पीडस्टार मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया लेकिन उन्हें एक भी विकेट हासिल न हुआ। किसी भी टेस्ट मैच में यह उनका अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन हैं। चौथे टेस्ट में उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को वापस बुलाया जा सकता है।