एक ओर जहां पाकिस्तानी रुपया गर्त में जा रहा है और पब्लिक दाने-दाने को मोहताज है तो दूसरी ओर पीएम शाहबाज शरीफ वनडे रैंकिंग में टीम के नंबर वन बनने पर इतरा रहे हैं। पाकिस्तान ने चौथे वनडे में न्यूजीलैंड को 102 रनों से हराया। इसके बाद आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान नंबर वन टीम बन गई। पाकिस्तानी पीएम ने ट्वीट करते हुए आवाम को बधाई दी। इस बधाई को क्रिकेट फैंस भारत और विराट कोहली पर कटाक्ष के रूप में देख रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट किया- आज का दिन बहुत अच्छा है क्योंकि पाकिस्तान वनडे क्रिकेट में शीर्ष क्रम की टीम बन गई है। जिस तरह से ग्रीन शर्ट्स न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है वह शानदार है। फैंस की मानें तो उनका दिन इसलिए भी शानदार है, क्योंकि पाकिस्तान तीसरे नंबर पर था, जबकि भारत दूसरे पर और ऑस्ट्रेलिया टॉप पर था। यानी नंबर वन बनने के दौरान पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ा तो असल खुशी यहां है। https://twitter.com/CMShehbaz/status/1654570086726868995?s=20
शाहबाज ने लिखा- देश को गौरवान्वित कर कप्तान बाबर आजम हैं जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की और पाकिस्तान क्रिकेट को इस गौरव तक पहुंचाया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम, पीसीबी, बाबर आजम और देश को मेरी हार्दिक बधाई। यहां बताना जरूरी है कि बाबर आजम ने 97 मैचों में 5000 रन पूरे किए, जबकि विराट कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए 114 मैच खेले थे।