पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का तीसरा मैच बीते सोमवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। दो मैच लगातार हारने के बाद मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने पलटवार किया और तीसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि दोनों टीमों के बीच एक टक्कर का मैच देखने को मिला लेकिन अंत में 4 रन से कीवी टीम जीत गई। न्यूजीलैंड की इस जीत के बावजूद पाकिस्तान 2- 1 से सीरीज में आगे है।
अगर न्यूजीलैंड को यह सीरीज अपने नाम करनी है तो उन्हें शेष दोनों मैच भी जीतने होंगे। हालांकि इस सब के बीच जानते हैं कि आखिर तीसरे टी20 में क्या-क्या घटा। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें कप्तान लाथम ने 64 रन बनाकर अहम योगदान दिया। इसके अलावा डैरिल मिचेल ने भी अच्छी 33 रन की पारी खेली । वहीं अंत में मार्क चैपमैन ने भी 9 गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए। https://twitter.com/TheRealPCB/status/1648051649339097093?s=20
वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट झटके। जबकि शादाब खान को भी 1 सफलता पीछा करने उतरी पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसके चलते वह सिर्फ 4 रन से मैच हार गए। हालांकि खेल आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक गया। लेकिन अंत में मेहमानों की ही जीत हुई।
पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी में मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम से लेकर इमाद वसीम तक हर कोई फ्लॉप रहा। लेकिन अंत में इफ्तिखार अहमद ने आकर 250 के स्ट्राइक रेट से 24 गेंद में 60 रन की विध्वंसक पारी खेली, जिससे पाक मैच में बना रहा। वहीं कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जेम्स नीशम ने झटके। इसके अलावा ऐडम मिल्ने और रचिन रविंद्र को भी 2-2 सफलता मिली।