पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया के लिए आईसीसी विश्व कप अभी तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। शुरुआती तीन मैचों में से दो में उसे हार मिली है। अब कंगारू टीम शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी, जिसने तीन में से दो मैच जीते हैं।
खास यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2011 के बाद कोई मैच नहीं हारी है। वहीं, पिछले मैच में भारत के हाथों हारने वाली पाकिस्तान जीत की लय हासिल करना चाहेगी। कप्तान बाबर आजम की कमान में पाक टीम को मैदान पर आक्रामक होने की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 6 विकेट और साउथ अफ्रीका ने 134 रन से हराया। जबकि श्रीलंका के खिलाफ टीम ने 5 विकेट से मुकाबला जीता। वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को तो हरा दिया लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी।