विश्वकप में पाकिस्तान ने श्रीलंका पर जीत से अंतिम चार में पहुँचने की अपनी उम्मीदों को बरक़रार रखा है। वहीं  भारतीय टीम अपने 6 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल की दहलीज तक पहुँच चुकी है। मज़ेदार बात यह है कि अब जो स्थिति बनी है उसमे पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुँचने में भी टीम इंडिया मददगार हो सकती है।

प्वाइंट टेबल के मुताबिक भारत अब अगर अपने तीनों मैच जीत ले तो पाकिस्तान की संभावनाओं को बल मिल सकता है। टीम इंडिया को  अब श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स से अपने मुकाबले खेलना है। भारत अगर यह तीनों मुकाबले जीत लेता है तो श्रीलंका और नीदरलैंड्स की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

श्रीलंका और नीदरलैंड्स अगर बचे हुए सभी मैच जीत भी लें लेकिन भारत से हार जाएं तो ये दोनों टीमें अंतिम-4 में नहीं पहुंच पाएंगी। उधर, दक्षिण अफ्रीका को हराकर भी भारत पाकिस्तान को एक उम्मीद दे सकता है।

दक्षिण अफ्रीका अब तक 5 मुकाबले जीती है। अगर वह अपने बाकी तीनों मैच हार जाए और पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले जीत जाए तो दोनों टीमों के पॉइंट्स बराबर रहेंगे और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा।  बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को भारत के साथ ही न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से मुकाबले खेलने हैं।