पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए अध्यक्ष नजम सेठी ने कार्यभार संभालते ही भारत के खिलाफ जगर उगलना शुरू कर दिया। पूर्व चेयरमैन रमीज राजा की तरह नजम सेठी ने अगले भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है। नजम ने कहा कि अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम भेजने का फैसला सरकार के स्तर पर लिया जाएगा। सेठी के पूर्ववर्ती रमीज राजा ने धमकी दी थी कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आया तो उनका देश विश्व कप से हटने पर विचार करेगा।
वहीं नजम सेठी से जब इस धमकी के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा, अगर सरकार कहती है कि भारत मत जाओ तो हम नहीं जायेंगे। सेठी ने कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जहां तक पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट संबंधों का सवाल है तो यह साफ है कि इस पर निर्णय हमेशा सरकार के स्तर पर लिया जाता है। उन्होंने कहा, इस तरह के फैसले सरकार के स्तर पर ही लिए जाते है और पीसीबी केवल स्पष्टता की मांग कर सकता है। सेठी ने कहा कि वह पाकिस्तान की मेजबानी में प्रस्तावित आगामी एशिया कप के मुद्दे पर एशियाई क्रिकेट परिषद के संपर्क में रहेंगे।