टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद अब धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं। पंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फेंस को ख़ुश कर दिया है। वीडियो में वे पूल में नज़र आ रहे हैं।
वीडियो को देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पंत अब पहले से काफ़ी बेहतर हैं। हालांकि पूल में भी पंत अपने रिकवर हो रहे शरीर को देखते हुए काफी सावधानी बरतते दिखाई दे रहे हैं।
BCCI ने भी पंत के वीडियो को शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं फैन्स भी पूल में पंत को देखकर ख़ुश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर भी पंत अपनी वापसी करेंगे।
गौरतलब है कि ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी कार डिवाइडर से टकराई है। हादसे के बाद कार में आग लग गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाले गए थे। उनके सिर और पैर में चोट लगी थी। हादसे के बाद पंत को पहले देहरादून में और फिर मुंबई में इलाज़ कराया गया था।