वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक महीने बाद शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों को चुन लिया है। टीम की कप्तानी पैट कमिंस के पास ही रहेगी। टीम में तेज गेंदबाज सीन एबॉट को भी जगह मिली है, ये उनका पहला वर्ल्ड कप होगा।

पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर मेजबान भारत से होगा। पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा और मिचेल स्टार्क ।

लाबुशेन को टीम में जगह नहीं: टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह नहीं मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप के लिए 18 संभावित खिलाड़ियों को चुना था। संभावितों में सबसे चौंकाने वाला नाम अनकैप्ड लेग स्पिनर तनवीर सांघा और अनुभवहीन ऑलराउंडर एरोन हार्डी का था। जो 18 में से तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है, वो एरोन हार्डी, तेज गेंदबाज नाथन एलिस और युवा स्पिनर तनवीर सांघा हैं।