इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही करन अब तक आईपीएल में सबसे अधिक दाम में बिकने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
सैम करन के हमवतन हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। हैरी ब्रुक का बेस प्राइस महज 1.5 करोड़ रुपये था वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जे रूट को खरीददार नहीं मिला है।
करन को ख़रीदने के लिए उनकी ही दो पुरानी टीमों पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी जंग चली जिसमें पंजाब ने बाजी मारी। सैम चोट के कारण आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाए थे अब देखना यह है कि वे अपने पर लगाए दांव को कितना सार्थक कर पाते हैं।
इंग्लैंड के एक और स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के आल राउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियन ने 17.50 करोड़ की बड़ी राशि खर्च कर अपने पाले में कर लिया।
सैम ने अब तक आईपीएल में 32 मैच खेलते हुए 23 पारियों में 22.47 की औसत से 337 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 31 पारियों में 31.09 की औसत के साथ 32 विकेट हासिल किए हैं।