भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन का पहला राउंड जीत लिया है। पीवी सिंधु ने ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग के खिलाफ अपनी पिछली दो हार का बदला लिया। सिंधु ने इंडोनेशिया की तुनजुंग को 21-19, 21-15 से हराया। यह मैच सिर्फ 28 मिनट चला।

तुनजुंग ने इससे पहले सिंधु को स्पेन मास्टर्स और पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हराया था। लेकिन मंगलवार को इंडोनेशियाई खिलाड़ी को सिंधु ने हरा दिया। सिंधु ने पहला सेट 21-19 से जीता। सिंधु दूसरे सेट में भी आक्रामक रही। सिंधु ने अपनी आक्रमण प्रवृत्ति को बढ़ाया, जिससे तुनजुंग ने गलतियाँ कीं। सिंधु ने नेट प्ले, स्मैश में भी कमाल का खेल दिखाया और दूसरा सेट 21-15 के अंतर से जीत लिया।

पीवी सिंधु ने मैच जीतने के बाद कहा, मैं पिछली दो हार से ज्यादा तैयार थी। मैं फोरकोर्ट और बैककोर्ट में अनुमान लगाने और कोनों को बेहतर तरीके से कवर करने में सक्षम थी।