भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में टी ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुबमन गिल शतक बना चुके हैं।
शुबमन की सेंचुरी के साथ ही केएल. राहुल ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग में आ गए हैं। दरअसल केएल राहुल काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे इसी के चलते न सिर्फ उन्हें उपकप्तानी से हटा दिया गया था बल्कि उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और शुबमन गिल को केएल राहुल की जगह टीम में लिया गया था।
अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स केएल राहुल की फिरकी लेते दिखाई दे रहे हैं।
एक यूजर @KKRSince2011 ने लिखा है-
ताकतवर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ शुभमन गिल के शतक के बाद केएल राहुल अपने 49 फॉलोअर्स के साथ
एक और यूजर @i_am_gustakh ने केएल राहुल की लगेज लिए हुए फोटो शेयर करके लिखा है शुभमन गिल ने पूरा किया शतक.
टेस्ट टीम से केएल राहुल:-
#INDvAUS
एक और यूजर @Basavachethanah ने लिखा है- शुभमन गिल के शतक को देखकर ड्रेसिंग रूम से केएल राहुल।
एक यूजर @vazy_7011 ने एक मीम शेयर करते हुए लिखा है- शुभमन गिल का शतक देखने के बाद केएल राहुल #INDvAUS
@_Cricpedia नाम के यूजर ने लिखा है गिल की बैटिंग देखकर के एल राहुल...😭😂
#INDvAUS
कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर लोग केएल राहुल के जमकर मज़े ले रहे हैं और कहीं न कहीं केएल राहुल की जगह टीम में शुबमन गिल को लिया जाना टीम इंडिया को काफी रास आ रहा है। शुबमन ने चौथे टेस्ट में शतक जड़कर सेलेक्टर्स को सही ठहरा दिया है। अब केएल राहुल को आगे आने वाले समय में जगह मिलती है या नहीं ये तो उनके परफोर्मेंस पर निर्भर करता है। खैर जो भी हो फिलहाल तो टीम इंडिया बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी में ऑस्टेलिया को बराबर की टक्कर दे रही है।