एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल एक-दूसरे के हो गए। अथिया और केएल राहुल ने सोमवार 23 जनवरी को शादी की थी। सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया। शाही शादी में बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों और जोड़े के करीबी दोस्तों ने भाग लिया।

अथिया और केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी का वेन्यू सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित बंगले पर रखा गया था। शादी का फंक्शन पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। शाही शादी में बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों और कपल के करीबी दोस्तों ने भाग लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोपहर 3 बजे सात फेरे लेने थे। दोनों की शादी 5 बजे के बाद हुई थी। शादी में करीब 100 लोग शामिल हुए।

अथिया और केएल राहुल का वेडिंग आउटफिट भी काफी खास रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया और केएल राहुल ने अपने खास दिन के लिए रेड की जगह व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस फाइनल की थी। अथिया और केएल राहुल ने सब्यसाची के वेडिंग कलेक्शन से दूल्हा और दुल्हन के रूप में अपने जीवन की एक नई यात्रा शुरू की।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे। इसके अलावा अथिया की दोस्त और स्टार किड्स कृष्णा श्रॉफ और अंशुला कपूर भी शादी का हिस्सा बने। कृष्णा जैकी श्रॉफ की बेटी हैं और अंशुला बोनी कपूर की बेटी हैं।

कपल की शादी में सिर्फ कपल के परिवार वाले और करीबी लोग ही मौजूद थे। शादी में नो फोन पॉलिसी थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक न हो, इस बात का ध्यान रखते हुए सभी लोगों के फोन कैमरों में स्टिकर लगाए गए थे।