आइपीएल में शनिवार को पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को जहां अपने दोनों मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एक मैच जीता है, जबकि एक हारा है। राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में अपने स्टार बल्लेबाज जोस बटलर के बगैर उतरना पड़ेगा क्योंकि वे चोटिल हैं।

बटलर की उंगली में चोट लगी है। ऐसे में कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल व अन्य बल्लेबाजों पर दारोमदार होगा। रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी, उसे यहां पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने 5 रन से शिकस्त दी थी।