क्रिकेटर रवि विश्नोई ने अपने घरेलू स्टेट राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का साथ छोड़ गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को जॉइन कर लिया है। इसके पीछे वजह है 5 महीने पहले हुआ रणजी टूर्नामेंट इसमें 7 में से 6 मैचों में रवि को राजस्थान टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। हालांकि इस मामले में रवि से जुड़े लोग नियमों का हवाला दे रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन की जर्सी पहन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था नई शुरुआत।
राजनीति की वजह से घरेलू क्रिकेट मैदान छोड़ दिया: रवि के इस फैसले के बाद एक बार फिर से नया विवाद शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सौतेले व्यवहार के कारण रवि ने राजस्थान का घरेलू क्रिकेट छोड़ दिया। दरअसल, राजस्थान के रणजी मैचों में 7 में से रवि को सिर्फ एक मैच में मौका दिया। उसमें भी कुछ ही ओवर दिए गए। लास्ट मैच में रवि जैसा स्पिनर होने के बावजूद टीम ने बाहर से स्पिनर को बुलवा कर मैदान में उतारा।
सूत्रों के अनुसार यह भी सामने आया है कि मैनेजर पर रवि को पहले ही बाहर कर टीम बनाने का दबाव भी बनाया जाता था। इन सबसे आहत होकर रवि ने स्टेट ही बदल दिया। ये फोटो रवि ने करीब 20 घंटे पहले अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया था।