भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को एक ख़ास सलाह दी है। रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नहीं खेलना चाहिए। यही नहीं रवि शास्त्री ने यह भी कह कि विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने के बजाय रणजी ट्रॉफी में खेलना चाहिए। 

रवि शास्त्री ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आपको फर्स्ट क्लास क्रिकेट ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहिए। खासकर, तब जब आपको भारतीय सरजमीं पर ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने हैं। मुझे पता कि टॉप क्रिकेटर फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, क्योंकि चारों तरफ क्रिकेट है और आप रिस्क नहीं लेना चाहते, लेकिन कभी-कभी आपको साहसी फैलने लेने पड़ते हैं। 

यह माना जा रहा है कि रवि शास्त्री ने यह सलाह गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी के मद्देनज़र दी है। इस बार ऑस्ट्रेलिया को ट्रॉफी का मज़बूत दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में विराट और उनका प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम होगा। वहीं न्यूजीलैंड ने भी वन डे सीरीज़ के लिए अपने स्टार प्लेयर्स को आराम दिया है। 

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया था। इस तरह टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।