आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से आज है। यह मुकाबला केकेआर के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। रिंकू सिंह की तूफानी बैटिंग ने गुजरात के खिलाफ केकेआर को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई थी। उन्होंने अंतिम 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के मारे थे। वहीं हैदराबाद ने भी खाता खोल लिया है। पंजाब के खिलाफ टीम ने आखिरी मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। मयंक मार्कंडेय ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।

कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। केकेआर के बल्लेबाज बेहतरीन लय में हैं। लेकिन उनके गेंदबाजों ने पिछले मैच में 200 से ज्यादा रन खर्च कर दिये थे। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर के गेंदबाजों ने 123 रन पर आरसीबी को ऑलआउट कर दिया था। वहीं हैदराबाद की बल्लेबाजी काफी मजबूत है।

केकेआर का हिस्सा रह चुके राहुल त्रिपाठी के अलावा एडेन मार्करम और हेनरिच क्लासेन जैसे इनफॉर्म बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर के खिलाफ नई गेंद पर रन बनाना आसान नहीं होगा।