अब तक के सर्वश्रेष्ठ कहे जाने वाले फ़ाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनाल्टी शूट आउट में हराकर FIFA वर्ल्ड कप जीत लिया है। दुनिया भर में देखे गए इस मुकाबले ने जहाँ अर्जेन्टीन को सरताज बनाया वहीं फ़्रांस का दिल तोड़ दिया। फाइनल में से हार के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगे शुरू कर दिए। 

हार के बाद फ्रांस के फैंस बेकाबू हो गए और पेरिस की सड़कों पर तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। पेरिस के अलावा कई अन्य शहरों तक ये हिंसा फैल गई। हालत को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसूगैस छोड़नी पड़ी। बड़ी संख्या में पेरिस में पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात कर दिए गए हैं। 

फ्रांस की सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ लाखों फैंस इकट्ठा हुए थे लेकिन अर्जेंटीना से से हार के बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। गुस्साए फैंस पुलिस से भी भिड़ गए। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई जगहों पर फैंस को संभालने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

निर्धारित 90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां दोनों टीमों ने एक-एक गोल किए। एक्स्ट्रा टाइम समाप्त होने के बाद मैच 3-3 की बराबरी पर आ गया। फिर विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। वहां अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत गया।