ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी उठाएंगे। शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा पारवारिक कारणों के चलते टीम से बाहर रहेंगे। वहीं टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी एक दिवसीय श्रंखला से बाहर हो गए हैं।
भारत को हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के चौथे टेस्ट मैच में झटका लगा था जब स्टार बल्लेबाज अय्यर पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। इसके बाद बल्लेबाज अब श्रेयस अय्यर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा भी नहीं होंगे।
अय्यर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे, क्योंकि वे पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहे थे। पीठ की चोट के कारण ही अय्यर इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड और मेजबान भारत के बीच एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर रहे थे। रोहित शर्मा दूसरे और तीसरे वन डे के लिए उपलब्ध रहेंगे और टीम में बतौर कप्तान वापसी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।