युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 11 पायदान ऊपर चढ़कर 63 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि कप्तान रोहित शर्मा में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी ने नई प्लेयर और टीम रैंकिंग जारी की। पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ हुए दूसरे टेस्ट में 57 और 38 के स्कोर ने 21 वर्षीय जयसवाल को बैटिंग रैंकिंग में पहुंचा दिया है। अब उनके 466 अंक हैं।
दूसरे टेस्ट में 80 और 57 रन बनाने वाले रोहित टॉप रैंकिंग वाले भारतीय टेस्ट बल्लेबाज बने रहे। उनके 759 अंक हैं और वह श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारते के साथ नौवें स्थान पर हैं। कोहली 14वें नंबर पर रोहित के पीछे उनके साथी खिलाड़ी लभ पंत हैं, जो 743 अंकों के साथ एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए। विराट कोहली 733 अंकों के साथ 14वें स्थान पर बने हुए हैं। चौथे एशेज टेस्ट के बाद रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियन और इंगलिश खिलाड़ी आगे बढ़े हैं। ऑस्ट्रेलिया मार्नस लाबुशेन और इंग्लैंड के जो रूट तीन-तीन पायदान आगे बढ़ते हुए क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन 883 रेटिंग पॉइंट्स के साथ लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के जैक क्रॉली 13 स्थान ऊपर 35 वें स्थान पर, हैरी ब्रूक 11 वें स्थान पर और जॉनी बेयरस्टो तीन स्थान ऊपर उठकर 19वें स्थान पर हैं। अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (879) गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी लिस्ट में ऊपर की ओर देखा गया है और वह छह स्थान ऊपर 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गॉल में श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या के सात विकेट ने उन्हें 7 रैंकिग की बढ़त दी। वह ऊपर अपने करियर के बेस्ट सातवें स्थान पर पहुंच गए है। जयसूर्या के स्पिन जोड़ीदार रमेश मेंडिस मैच में छह विकेट लेकर एक स्थान ऊपर 21 वें स्थान पर हैं।