मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पांडॺा को आइपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है। इस तरह रोहित का मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान 10 साल का सफर खत्म हो गया है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आइपीएल खिताब दिलाए थे। लेकिन पिछले दो सीजन टीम क्रमश: पांचवें और 10वें स्थान पर रही।

मुंबई ने हाल ही में हार्दिक को गुजरात टाइटंस से बड़ी डील करके अपनी टीम में शामिल किया था। हार्दिक ने गुजरात को 2021 में चैंपियन बनाया था।

रोहित के भविष्य पर उठे सवाल

रोहित के कप्तानी से हटने के बाद अब सवाल उठता है कि क्या वह हार्दिक पांडॺा की कप्तानी में खेलेंगे या फिर किसी और टीम संग जुड़ेंगे? सूत्रों के मुताबिक रोहित इस फैसले से निराश हैं लेकिन अभी उन्होंने मुंबई के साथ अपने भविष्य पर कोई फैसला नहीं लिया है। 

दरअसल, रोहित को कप्तानी से हटाने के पीछे बड़ी वजह उनकी बढ़ती उम्र और पिछले दो सीजन में टीम का खराब प्रदर्शन रहा है। दूसरी तरफ, हार्दिक की कमान में गुजरात ने पिछले दो सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है।