वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी बारबाडोस पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम आज से प्रैक्टिस शुरू करेगी। एक दिन पहले सोमवार को रोहित, विराट सहित टीम के खिलाड़ियों ने बारबाडोस में बीच वॉलीबॉल खेला। एक वीडियो पोस्ट किया है इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उससे पहले टीम का बारबाडोस में एक हफ्ते का कैंप लगाया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्डने सभी खिलाड़ियों को बारबाडोस पहुंचने के निर्देश दिए थे। रोहित शर्मा बारबाडोस पहुंचे थे। विराट सोमवार को टीम के साथ जुड़ गए। टीम इंडिया को पहले टेस्ट से पहले दो अभ्यास मैच भी खेलने हैं।
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज के परफॉर्मेंस मेंटर नियुक्त
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व •क्रिकेटर ब्रायन लारा को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले परफॉर्मेंस मेंटर नियुक्त किया है। वेस्टइंडीज टीम इस साल 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले कप के लिए क्वालिफाई वनडे वर्ल्ड कप नहीं कर पाई है। लारा वेस्टइंडीज | के लिए 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में लारा ने 52.88 की औसत से 11953 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 10405 रन बनाए हैं।
तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज भी
वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी पहला मैच 12 जुलाई और दूसरा 20 जुलाई से होगा। वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी, वहीं पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगी।