विजय हजारे ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल में युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने सोमवार को इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र के रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के एक ओवर में ने केवल 7 छक्के जड़े बल्कि दोहरा शतक भी जड़ा। इस ओवर में सबसे अधिक 43 रन बने। रुतुराज अब एक ओवर में सात छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल में रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगातार 7 छक्के लगाए। एक छक्का उन्होंने नो बॉल पर लगाया। इस ओवर से कुल 43 रन बने, जो एक रिकॉर्ड है। रुतुराज गायकवाड़ ने यह कारनामा शिवा सिंह के ओवर में किया, जो पारी का 49वां ओवर कर रहे थे।

रुतुराज ने 159 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाते हुए 220 रन बनाये और नाबाद रहे, जबकि उनकी टीम ने 50 ओवरों में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।याद दिला दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवरों में 6 छक्के उड़ाए थे, जबकि उनसे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डोमेस्टिक क्रिकेट में यह कारनामा किया था। 

रुतुराज ने पारी का 49वां ओवर करने आए शिवा सिंह की उन्होंने जमकर खबर ली। शुरुआत 5 गेंदों में 5 छक्के लगे तो शिवा प्रेशर में आ गए। इसके बाद छक्का लगाकर रुतुराज ने दोहरा शतक पूरा किया। यहां शिवा और भी बदकिस्मत साबित हुए। यह गेंद नो बॉल रही, जबकि आखिरी गेंद पररुतुराज ने एक और छक्का जड़ा। इस तरह से एक ओवर में 7 छक्के लग गए।