दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने 50वे जन्मदिन के बाद परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सचिन जन्मदिन के बाद गांव पहुंचे। इतना ही नहीं यहां पर घर में उन्होंने परिवार समेत चूल्हे पर खाना बनाया। सचिन ने इस खास मोमेंट की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।

सचिन को पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा के साथ खाना बनाते देखा जा सकता है। हालांकि, आईपीएल में खेलने के कारण बेटा अर्जुन उनके साथ मौजूद नहीं रहा। वहीं पत्नी अंजलि और बेटी सारा कुछ पकाती नजर आ रही हैं। दूसरी ओर सचिन आग जलाने के लिए फूंकनी से चूल्हे में फूंक मार रहे हैं। https://twitter.com/sachin_rt/status/1654462149073272834?s=20

सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए सचिन ने लिखा, "ऐसा नहीं है कि हर दिन आप अर्धशतक मारते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते हैं, तो यह उन लोगों के साथ जश्न मनाने के लायक है जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। हाल ही में एक शांत गांव में अपनी टीम - मेरे परिवार के साथ अपना 50वां बर्थ डे मनाया!  अर्जुन को बहुत याद किया क्योंकि वह आईपीएल में व्यस्त है।