यूपी टीम के लिए खेलने वाले 20 साल के अनकैप्ड प्लेयर समीर रिजवी पर आईपीएल 2024 ऑक्शन में सीएसके ने मोटी रकम लुटाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले समीर रिजवी को 42 गुना कीमत पर 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है।
समीर रिजवी को यूपी टी-20 लीग में शानदार परफॉर्मेंस का ईनाम मिला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने समीर समीर रिजवी ने यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। टूर्नामेंट में समीर ने 2 शतक लगाए थे और एक अर्धशतक जमाया था।
समीर के बल्ले से निकलते छक्के और चौके देखकर हक्के बक्के रह जाते हैं। यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार के लिए लीग का सबसे तेज शतक जड़ा था। उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 49 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेली थी।
रिज़वी ने पुरुषों की अंडर-23 स्टेट ए चैम्पियनशिप में यूपी की कप्तानी की, और फाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ टीम को जीत दिलाई। वह सिर्फ 17 साल के थे जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई, 2018 में अंडर-19 टीम में जगह बनाई और उसके बाद अगले साल इंग्लैंड में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
रिज़वी के मामा और कोच तनकीब अख्तर ने कहा, "वह मेरा सपना पूरा कर रहा है। मुझे पता था कि वह एक बड़ा हिटर है और जब वह छह साल का था तब से ही उसने वादा किया था। 15 साल में हमने 15 दिन की भी छुट्टी नहीं ली। यह बेहद कड़ी मेहनत है जिसने उसे यहां तक पहुंचाया है।
समीर के पिता का कहना है कि मैं उसे पढ़ाई न करने के लिए मारता था और यहां तक कि अपने बहनोई तनकीब को भी डांट लगाता था कि उसे उसकी पढ़ाई से दूर कर दिया लेकिन अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सारा श्रेय तनकीब को जाता है।