आईपीएल के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। टीम प्लेऑफ में तक जगह नहीं बना पाई थी। ऐसे में आरसीबी ने हेड कोच के पद से संजय बांगड़ को निकाल दिया। अब पंजाब किंग्स ने संजय पर भरोसा जताया है। उन्हें आईपीएल 2024 के लिए टीम का क्रिकेट विकास प्रमुख नियुक्त किया। सात साल बाद फिर से उनकी पंजाब किंग्स में कमबैक हुआ है। साल 2014 में संजय बांगड़ पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच थे। तब टीम रनरअप रही थी। इसके बाद बांगड़ को हेड कोच नियुक्त किया गया, लेकिन पंजाब किंग्स का फैसला गलत साबित हुआ था। टीम अंक तालिका में निचले स्थान पर रही। आईपीएल 2016 के बाद फिर से उनकी पंजाब किंग्स में वापसी हुई।

आरसीबी के साथ तीन साल रहे
संजय बांगड़ आरसीबी के बल्लेबाजी सलाहकार रह चुके हैं। जिसके बाद अगले दो सीजन के लिए हेड कोच रहे। आईपीएल 2023 सीजन के बाद उनकी छुट्टी हो गई। अब पंजाब किंग्स के साथ नजर आएंगे संजय बांगड़ ने बयान में कहा कि पंजाब किंग्स के साथ एक बार फिर जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है बांगड़ टीम के हेड कोच ट्रेवर बेलिस के साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों आईपीएल 2024 ऑक्शन की प्लानिंग साथ मिलकर बनाएंगे।