वनडे विश्व कप मुकाबले में आज पुणे में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की नजरें सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी। दक्षिणअफ्रीकी टीम छह मैचों में 5 जीत से 10 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। वहीं न्यूजीलैंड ने छह मैचों में से चार मैच जीते हैं।
दक्षिण अफ्रीका के इस मुकाबले में जीत के साथ ही 12 अंक हो जाएंगे और वह भारत के साथ सेमीफाइनल में लगभग पहुंच जाएगा। हालांकि वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं है। अफ्रीकी टीम विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले पांचों मैच हारी है।
वहीं न्यूजीलैंड विश्व कप में अच्छी शुरुआत को बरकरार नहीं रख सका है। लगातार चार जीत के बाद टीम को भारत और ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में दो मुकाबलों में हार के बाद टीम आज फिर जीत की राह पर जाना चाहेगी। वहीं उसकी एक पराजय से अफगानिस्तान (छह अंक) और पाकिस्तान (चार अंक) के रास्ते खुल सकते हैं।
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के इस मैदान पर स्पिनरों को काफी मदद मिली है और इसी के दम पर अफगानिस्तान ने श्रीलंका पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम में स्पिन कॉम्बिनेशन पर नज़र होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रासी वन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोइत्जी, लुंगी एनगिडी।