भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा. यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. मोहाली में पहला वनडे जीतने वाली भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतरेगी, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट आ रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं.
दूसरा वनडे मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल इंदौर में होने वाला दूसरा वनडे बारिश से प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक कल मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे. शाम को बारिश भी हो सकती है. इंदौर में सुबह तूफान आने की भी आशंका है. शाम को आंधी और बारिश की संभावना है.
एमपीसीए ने बारिश से निपटने के लिए खास इंतजाम किए
मैच के दौरान बारिश से निपटने के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खास इंतजाम किए हैं. एमपीसीए के मीडिया मैनेजर ने कहा, 'भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश के खतरे को देखते हुए हमने विशेष इंतजाम किए हैं. बारिश को देखते हुए स्टेडियम की जल निकासी व्यवस्था में सुधार किया गया है. पिच और फील्ड को कवर करने के लिए नए कवर भी खरीदे गए हैं.