टखने की चोट से उबर रहे भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल है। उनका टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह से फिट होना मुश्किल लग रहा है। शमी को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज की उपलब्धता चोट से उनके उबरने पर निर्भर करेगी।
शमी के उबरने की प्रक्रिया को अपने घर में जारी रखने की उम्मीद है। यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू हो रही घरेलू टेस्ट सीरीज के साथ वापसी कर सकता है। अगर शमी के विकल्प की जरूरत पड़ी तो अजित अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति के पास भारत 'ए' टीम से गेंदबाज को सीनियर टीम में शामिल करने का विकल्प रहेगा। भारत ए टीम भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है।
भारत की टेस्ट टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा ।
रबाडा की फिटनेस पर नजर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पूर्व टेस्ट टीम दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। हो सकते हैं। वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। अब देखना है के सदस्य 20 दिसंबर से आपस में टीम बनाकर तीन दिवसीय मैच खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी टेस्ट सीरीज से बाहर कि रबाडा वापसी कर पाते हैं या नहीं। टी20 सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया था।