टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी पत्नी हसीन जहां को अब हर महीने गुजारा भत्ता देना होगा। कोलकाता के लोअर कोर्ट ने यह आदेश सुनाया । यह राशि 1 लाख 30 हजार रुपए होगी। इसमें 50 हजार रुपए हसीन जहां को और 80 हजार रुपए उनकी बेटी के खर्चे के शामिल हैं।

दोनों 2018 से अलग-अलग रह रहे हैं और तलाक का केस चल रहा है। हसीन जहां ने 2018 में 10 लाख रुपए के मासिक गुजारा भत्ता की मांग करते हुए अदालत में एक मुकदमा दायर किया था। उल्लेखनीय है कि हसीन जहां की शमी से मुलाकात 2011 में हुई। उस दौरान वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए चीयरलीडिंग करती थी।

दोनों की शादी साल 2014 में हुई। हसीन जहां ने शादी बाद मॉडलिंग और एक्टिंग छोड़ दी थी। जहां ने 2018 में शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग सहित कई आरोप लगाए थे।