भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम 109 के स्कोर पर आउट हो गई। 

भारतीय बल्लेबाज़ इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज़ों के सामने असहाय दिखे और तू चल में आया कि तर्ज़ पर विकेट गंवाते रहे। मध्यमक्रमके बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि श्रेयस के आउट होने पर सोशल मीडिया में सवाल उठे। 

कहा जा रहा है कि कंगारू टीम ने बेईमानी से श्रेयस को आउट किया। श्रेयस के आउट होने का वीडियो भी वायरल है। वायरल वीडियो के बाद फैन्स का मानना है कि गेंद पहले विकेटकीपर के पैड पर लगी और फिर गिल्लियों से टकराई।

हालांकि यह बात सच नहीं थी। रिव्यू में साफ देखा गया कि गेंद पहले विकेट से टकराई, फिर विकेटकीपर के पैड से टकराई और फिर बेल्स गिरी। कुल मिलाकर ये पारी श्रेयस के लिए निराशाजनक साबित हुई।  

टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर खिलाड़ी श्रेयस अय्यर चोट से बाहर आने के बाद फ्लॉप साबित हो रहे हैं। दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली और दूसरी पारी में वह क्रमश: 4 और 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही वह तीसरे मैच में बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।