अपने करियर को लेकर सपने तो सभी देखते हैं, लेकिन सपने उसी के पूरे होते हैं, जो वास्तविकता में उन सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाता है। अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है। एक ऐसा ही सपना इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने भी देखा था।

श्रेयस ने अपने सपने को लेकर अपने  X हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। श्रेयस ने कहा, "2011 विश्व कप फाइनल के दौरान, मैं नॉर्थ स्टैंड में बैठा था, जब वंदे मातरम गा रहा था तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए और मैंने अपने दोस्तों से कहा कि मैं भी एक दिन विश्व कप खेलूंगा और हां, सपना सच हो गया है।"

उन्होंने कहा कि चोट के बाद वापसी करने में ट्रेनर्स ने अहम रोल निभाया। हालांकि एशिया कप के बाद ऐसा लग रहा था कि मैं अपनी लय वापस नहीं पा सका, लेकिन टीम प्रबंधन ने इस दौरान मेरा पूरा समर्थन किया।

विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया। बता दें कि श्रेयस अय्यर का यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले वह नीदरलैंड के खिलाफ 128 रन पर नाबाद रहे थे। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने मौजूदा विश्व कप में 2 शतकों के साथ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में उनके खराब प्रदर्शन के बाद उनको लेकर सवाल पूछे जाने लगे थे।

श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद मैं वर्ल्ड कप के कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। यह भी कहा जा रहा था कि मुझे एक खास तरह की गेंद का सामना करने में परेशानी हो रही है। मुझे अंदर से गुस्सा आ रहा था और मैं अपना समय बर्बाद कर रहा था। मैंने सेमीफाइनल में शतक बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। बता दें, कि श्रेयस अय्यर कई बार शॉर्ट गेंद के खिलाफ परेशानी में पड़ चुके हैं। इसे लेकर उनकी आलोचना भी ही।

अब अय्यर ने इसका माकूल जवाब दे दिया सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए अय्यर और विराट कोहली के शतक के दम पर 397 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर कीवी टीम को 327 रनों पर रोक दिया। टीम इंडिया 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। मैच में अय्यर ने 70 गेंदों में 105 रन बनाए। उन्होंने 8 छक्के मारे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर शुरुआत में थोड़े धीमे दिखे. इस बारे में उन्होंने कहा कि मैंने पहली 10 गेंदें सावधानी से खेलीं। रचिन रवींद्र की गेंद स्पिन नहीं हो रही थी। वह छक्का मारने के बाद मुझे अपनी लय वापस मिल गई और रन आते रहे। अय्यर ने कहा कि जब आप विराट कोहली के साथ खेलते हैं तो वह आपको बताते रहते हैं कि हमें किस स्कोर तक पहुंचना