भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी विवाह के बंधन में बंध गए। नवदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ सात फेरे लिए। नवदीप ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। नवदीप और स्वाति लंबे समय से रिलेशन में थे।
नवदीप ने इंस्टा पर लिखा लिखा- आपके साथ, हर दिन प्यार का दिन है. आज, हमने हमेशा के लिए फैसला किया, हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, इसलिए आप सभी का आशीर्वाद और प्यार चाहता हूं।
वैवाहिक रस्मों के दौरान नवदीप ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी वहीं स्वाति सफेद लहंगे में काफी खूबसूरत नज़र आईं। नवदीप को वैवाहिक सफर की शुरुआत पर क्रिकेटर राहुल तेवतिया, मोहसिन खान, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह ने बधाई दी।
स्वाति के इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, वह एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं.उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह अपने रोजाना कामों की या ट्रैवल व्लॉगर पोस्ट करती है. इनकेइंस्टाग्राम पेज पर 80,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।