आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के वर्ल्ड कप का तीसरा और चौथा मुकाबला शनिवार को खेला जा रहा है। विश्व कप के तीसरे मैच में आज अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत दोपहर में की।

वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की कमान तेंबा बावुमा और श्रीलंका की कमान दासुन शनाका के हाथों में है। श्रीलंका की टीम पिछले तीन दशक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में कुल छह मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 4 मैच जीते हैं, वहीं एक मैच टाई पर खत्म हुआ है। श्रीलंका को इकलौती जीत 1992 वर्ल्ड कप में मिली थी, जो दोनों टीम की पहली टक्कर थी।

वर्ल्ड कप में मेजबान भारत का पहला मैच कल, नेट पर पसीना बहा रहे गेंदबाज - बल्लेबाज
इधर, भारत की मेजबानी में इस बार वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है। टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्टूबर को पांच बार की चैंपियन वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना है। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मैच से एक दिन पहले पूरी टीम ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया है। सूर्यकुमार यादव से लेकर गेंदबाजों तक सबने प्रैक्टिस करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले टीम के ओपनिंग मैच से पहले दो बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की।