विश्व कप 2023 में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 1996 की चैंपियन श्रीलंका को महज 209 रनों पर समेट दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जेम्पा के सामने असहाय नज़र आई और 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई।

लंकाई टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दिलाई। निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कुसल मेंडिस 78 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दोनों के आउट होने के बाद लंकाई टीम लड़खड़ा गई और 209 रन पर सिमट गई।

निसांका और मेंडिस के अलावा सिर्फ चरित असलंका ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। दासुन शनाका के बाहर होने के बाद कप्तानी कर रहे कुसल मेंडिस नौ रन ही बना सके। पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले सदीरा समरविक्रमा आठ रन पर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।