विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के सामने दक्षिण अफ्रीका टीम के चार दिग्गज बल्लेबाज केवल 12 ओवर में ही पवेलियन लौट गए।

टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका देते हुए मिचेल स्टार्क ने कप्तान बावुमा को चलता किया। इसके बाद जबर्दस्त फाॅर्म में चल रहे क्विंटन डि काॅक को हेजलवुड ने आउट कर बडा झटका दे दिया। मिडिल ऑर्डर में डुसेन और मारक्रम भी कुछ खास नहीं कर सके। खबर लिखे जाने तक अफ्रीका ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 30 रन बना लिए थे।

कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम में एक बदलाव के साथ उतरी जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव किये गए। अफ्रीका टीम में लुंगी एनगिडी की जगह तबरेज शम्सी को मौका दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोयनिस और शॉट एबट के स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क को मौका दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और जेराल्ड कूट्जी।