विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरे दिन पहले सत्र में के स्टीव स्मिथ ने भी शतक जड़ दिया है। वहीं मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाते हुए शतकवीर ट्रैविस हैड को पवेलियन की राह दिखा दी। हेड 163 रन बनाकर आउट हुए।

ट्रैविस हैड को मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। ट्रेविस हेड ने 174 गेंद में 163 रन बनाए। उनकी पारी में 25 चौके और एक छक्का शामिल था। स्मिथ ने दो चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 327 रन बनाए थे। ट्रैविस हैड 146 रन बनाकर नाबाद थे  जबकि स्मिथ 95 रन पर नॉट आउट लौटे थे।  भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला था।

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ एक ही विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान में उतरी है। रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में शामिल एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं। आर अश्विन को मौका नहीं मिला था।

दोनों टीमों की प्लेइंग- 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।