ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। पहले 3 मैचों में ऋतुराज गायकवाड को उप कप्तान बनाया गया है वहीं श्रेयस अय्यर को आखिरी दो टी-20 के लिए उपकप्तान बनाया गया है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत बड़े खिलाड़ियों विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है। जबकि वनडे वर्ल्ड कप टीम के 3 खिलाड़ियों सूर्यकुमार, ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज 23 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला विशाखापट्‌टनम में खेला जाएगा। यह सीरीज बेंगलुरु में 3 दिसंबर को समाप्त होगी। भारतीय टीम अपने घरेलू मैदानों पर पिछली 13 टी-20 सीरीज से नहीं हारी है।

यह है भारत की टी-20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम

मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।