टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी रैंकिंग में अनूठी उपलब्धि हासिल की है। आईसीसी रैंकिंग में अब उनके रेटिंग प्वांइट्स 900 से ज्यादा हो गए हैं। ऐसा करने वाले सूर्यकुमार टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज हैं।
सूर्यकुमार इस रैंकिंग में नंबर एक पर बने हुए हैं। उनके 908 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार अब रिज़वान से काफी आगे निकल चुके हैं।
न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेविड कॉनवे इस रैंकिंग में नंबर तीन पर और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नंबर चार पर हैं। कॉनवे के रेटिंग प्वांइट्स 788 और बाबर आजम के 778 हैं।
टीम इंडिया से टॉप टेन रैंकिंग में अकेले सूर्यकुमार यादव ही हैं। सूर्यकुमार ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी-20 में धमाकेदार शतक जड़ा था हालांकि उन्हें इसके बाद भी श्रीलंका के खिलाफ पहले एक दिवसीय मुकाबले से बाहर रखा गया था।