मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पांडया को आइपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है। इस तरह रोहित का मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान 10 साल का सफर खत्म हो गया। मुंबई इंडियंस के इस फैसले के बाद टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की एक पोस्ट सुर्ख़ियों में हैं।
दरअसल सूर्यकुमार यादव ने अपने X अकाउंट पर एक टूटे हुए हार्ट की इमोजी शेयर की है। इस पोस्ट को लेकर तमाम तरह की अटकले लगाईं जा रही हैं। सोशल मीडिया में इसे रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने से जोड़ा जा रहा है। वहीं MI के इस फैसले के बाद इंस्टाग्राम पर टीम के फॉलोअर्स भी काम हो गए हैं।
पत्रकार मिलिंद खांडेकर ने सूर्यकुमार यादव के पोस्ट को शेयर कर सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा है, रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियन की कप्तान बनाया गया है। इसका क्या मतलब है?
वहीं अन्य यूजर्स भी सूर्या की पोस्ट को MI की कप्तानी में हुए बदलाव से जोड़कर देख हैं। यह भी कहा जा रहा है क़ि T-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान सूर्या खुद MI की कप्तानी की रेस में थे इसलिए हार्दिक को कप्तानी मिलने से वे निराश हैं।
दूसरी और रोहित के कप्तानी से हटने के बाद अब सवाल उठता है कि क्या वह हार्दिक पांडया की कप्तानी में खेलेंगे या फिर किसी और टीम संग जुड़ेंगे? बताया जा रहा है कि रोहित इस फैसले से निराश हैं लेकिन अभी उन्होंने मुंबई के साथ अपने भविष्य पर कोई फैसला नहीं लिया है।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आइपीएल खिताब दिलाए थे। लेकिन पिछले दो सीजन टीम क्रमश: पांचवें और 10वें स्थान पर रही। मुंबई ने हाल ही में हार्दिक को गुजरात टाइटंस से बड़ी डील करके अपनी टीम में शामिल किया था। हार्दिक ने गुजरात को 2021 में चैंपियन बनाया था।
MI के इस फैसले से रोहित शर्मा के फैंस भी नाराज हैं। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर #ShameOnMI हैशटैग टॉप ट्रेंडिंग में रहा।