दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के T-20 कप्तान रहे आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं। अब वे अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में नए कप्तान को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।
सूर्यकुमार यादव अब एनसीए में रिहैब के लिए रिपोर्ट कर रहे हैं। एनसीए की मेडिकल साइंस टीम ने कहा है कि उन्हें ठीक होने में छह हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज तक फिट होने की संभावना न के बराबर है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या और हार्दिक, दोनों की गैरमौजूदगी में टीम की कमान किसे दी जाती है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि रोहित शर्मा को टीम लीड करने के लिए कहा जा सकता है। अगर वह नहीं माने तो रवींद्र जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कमान सौंपी जा सकती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को जनवरी में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टी- 20 मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाना है। दूसरा टी-20 14 जनवरी को इंदौर और तीसरा टी-20 मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाना है।