'वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया को नया कप्तान मिल सकता है। दरअसल, हार्दिक पंड्या के बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए जाने की चर्चा चल रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी बहुत जल्द एक बैठक करने वाली है, जिसमें नए कप्तान का चयन किया जाएगा और टीम भी चुनी जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरूआत 23 नवंबर से होगी और 3 दिसंबर को आखिरी मैच खेला जाएगा। 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल होने के बाद सेलेक्टर्स मीटिंग आयोजित करेंगे, जिसमें टीम पर और नए कप्तान पर चर्चा होगी। नए कप्तान के लिए टी20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का नाम आगे है।