ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज 23 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। यह सीरीज बेंगलुरु में 3 दिसंबर को समाप्त होगी। 

भारतीय टीम अपने घरेलू मैदानों पर पिछली 13 टी-20 सीरीज से नहीं हारी है। टीम को पिछली हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में मिली थी। तब कंगारू टीम ने 2 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। 

सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।  टीम में सूर्यकुमार यादव को कप्तान तो ऋतुराज गायकवाड को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वनडे वर्ल्ड कप टीम के 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है, इनमें सूर्यकुमार, ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, बुमराह और जडेजा को आराम दिया गया है। जबकि श्रेयस अय्यर को आखिरी 2 टी-20 के लिए उपकप्तान बनाया गया है। पहले 3 मैचों में ऋतुराज गायकवाड वाइस कैप्टन होंगे।