भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 23 नवंबर से होगा। सीरीज का पहला टी-20 मैच 23 नवंबर को विशाखापत्नम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज को 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
यह सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बेस्ट टीम चुनने के लिए काफी मददगार होगी। हाल ही में ऑस्ट्रलिया ने वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराकर छठा खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने का मौका भी होगी।
भारतीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की है उसमें वर्ल्ड कप में शामिल 4 खिलाड़ियों को मौका दिया है। सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ को उप कप्तान बनाया गया है।
शुरुआती तीन मुकाबलों में रेस्ट दिए गए श्रेयस अय्यरआखिरी के दो मैचों के लिए टीम में बतौर उपकप्तान नजर आएंगे। टीम इंडिया में जितेश शर्मा और इशान किशन के रूप में 2 विकेटकीपर शामिल किए गए हैं।
टीम इंडिया टी20 टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिसिध कृष्णा, अवेश खान, मुकेश कुमार, श्रेयस अय्यर (केवल अंतिम दो मैच)
ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम:
मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरनडॉर्फ, सीन एबॉट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा.