क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया आयरलैंड में टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। तीनों टी-20 मुकाबले मालाहाइड में खेले जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शेड्यूल की पुष्टि करते हुए इसे ट्वीट किया है।

आईसीसी ने लिखा- कौन मलाहाइड पार्टी के लिए तैयार है? आयरलैंड अगस्त में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा आयरलैंड से पहले टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल जारी हो चुका है। 

12 जुलाई को 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला होगा। 27 जुलाई से 3 वनडे और 3 अगस्त से 5 टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। 13 • अगस्त को 5वें टी-20 के साथ ही टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा खत्म होगा। टीम इंडिया आयरलैंड में आखिरी बार पिछले साल टी- 20 सीरीज खेलने गई थी। तब सीरीज भारत ने हार्दिक पंडया के कप्तानी में 2-0 से जीती थी।