टीम इंडिया मंगलवार को दूसरे वन-डे में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज कुल तीन मैचों की है जिसमें भारत ने पहला वनडे 8 विकेट से जीतने के बाद 1-0 से बढ़त बना ली है। आज जीत के साथ तीन इंडिया सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी।
दूसरे वनडे मैच के समय में बदलाव हुआ है। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू नहीं होगा। दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि सीरीज का तीसरा मैच भी इसी समय पर होना है।
भारत और साउथ अफ्रीका सेंट जॉर्ज पार्क में छठे वनडे मैच में आमने-सामने होंगी। पिछले पांच मुकाबलों में से भारत को केवल एक ही मैच में जीत मिलो है जबकि चार का मेजबान टीम ने अपने नाम किए हैं। इस मैदान पर आखिरी वनडे मैच पांच साल पहले हुआ था। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर 2-0 से सीरीज सील करना चाहेगी।
दोनों टीमों का वनडे स्क्वॉड:-
टीम इंडिया: केएल (कप्तान विकेटकीपर), गायकवाड़, अय्यर, रिंकू, रजत, सुदर्शन, तिलक, अक्षर, सुंदर, संजू (विकेटकीपर), चहल, आवेश, अर्शदीप, कुलदीप, मुकेश और चाहर।
साउथ अफ्रीकाः मारक्रम (कप्तान), मिलर, जोरजी, डुसेन, हेंड्रिक्स, बर्गर, मपोंगवाना, क्लासेन / वेरिन (विकेटकीपर), बार्टमैन, फेहलुकवायो, शम्सी, महाराज, मुल्डर, और विलियम्स ।