एशियन गेम्स 2023 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम का कप्तान युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है। वहीं आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

टीम में रुतुराज गायकवाड़ के अलावा यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा के अलावा रिंकू सिंह भी टीममें शामिल किये गए हैं। टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह के अलावा मुकेश कुमार, आवेश खान, शिवम मावी को शामिल किया गया है। स्पिनर के तौर रवि बिश्नोई और शहबाज अहमद को शामिल किया गया है।

टीम में शिवम दुबे का नाम भी शामिल है। शिवम ने पिछले आईपीएल सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था। वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।  शिवम दुबे आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 35 छक्के लगाए थे।

टीम इस प्रकार है-

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

स्टैंडबाय प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन.

एशियन गेम्स में क्रिकेट का फॉर्मेट टी-20 होगा। एशियाई खेलों में क्रिकेट इवेंट भी तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले साल 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था। एशियन गेम्स में क्रिकेट के इवेंट मुकाबले 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक टी-20 फॉर्मेट में खेले जायेंगे।  भारत में वनडे वर्ल्ड कप का 5 अक्टूबर से आगाज होने की वजह से युवा खिलाड़ियों की टीम इस टूर्नामेंट के लिए भेजी जा रही है।