विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया सिर्फ एक ही विशेषज्ञ स्पिनर के साथ मैदान में उतरी है। रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में शामिल एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में आर अश्विन को मौका नहीं मिला है।
टीम इंडिया में लंबे समय बाद अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। दोनों टीमें यह पहली बार यह ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग- 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
मैच में एक दिन का रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर मैच बारिश के कारण पांच दिन में पूरा नहीं होता और उसे छठे अतिरिक्त दिन में पूरा कराया जाएगा। पिछले फाइनल में भी बारिश आई थी और मैच छठे दिन में जाकर पूरा हुआ था। पहले दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन चौथे और पांचवें दिन बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच ड्रॉ होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।