टीम इंडिया के नागपुर आस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज़ खेलने के लिए नागपुर पहुच गई है। टीम के नागपुर पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें कई सदस्यों ने टीका लगवाने से मना कर दिया। अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर तर्क वितर्क हो रहे हैं।
आपको बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 फरवरी से नागपुर के जामथा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम नागपुर पहुंच चुकी है लेकिन इसी बीच खिलाड़ियों के होटल में घुसने के वायरल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, वायरल वीडियो में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने वेलकम तिलक लगवाने से इनकार कर दिया। लोग इस वीडियो को शेयर करके सोशल मीडिया पर टीका न लगावाने वाले टीम इंडिया के सदस्यों पर निशाना साध रहे हैं।
तिलक नहीं लगाने वालों में मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक शामिल थे। इतना ही नहीं बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने भी तिलक लगवान को भी मना कर दिया। अब इसको लेकर जमकर बवाल काटा जा रहा है।
एक यूजर ने लिखा है, सिराज और उमरान ने तिलक नहीं लगवाया। कुल 11 लोग दरवाजे से निकले उनमें से 7 ने तिलक लगवाया और 4 ने नहीं। सिराज, उमरान, विक्रम राठौर और एक सपोर्ट स्टाफ ने नहीं लगवाया। मगर भक्तों को दिखाई सिर्फ़ सिराज और उमरान ही दिए।
एक अन्य यूज़र ने लिखा है @asheshgpatel भारतीय क्रिकेट टाइम के मोहम्मद सिराज और उमरान मालिक तिलक नहीं लगवाते हैं क्योंकि वे उस स्तर पर पहुंचने के बाद भी अपने धर्म के प्रति कट्टर हैं लेकिन कुछ हिन्दू कक्षा 10 पास होते ही सेक्युलर हो जाते है गली गली मजार पर चादर चढ़ाने पहुंच जाते है।
एक यूजर लिखते हैं @raviraval4u मोहम्मद सिराज और उमरान मालिकने आज तिलक लगाने से परहेज किया। मैं तो आज से 4 महीने पहले ही पहचान गया था। और ये कोई पहली बार भी नही हुआ है।
यूजर @iSinghKajal ने लिखा, 'अधिक टोपी और चादर पहनें, उनसे सीखने की जरूरत है कि अपने धर्म का सम्मान कैसे करें, इसके प्रति वफादार कैसे रहें।
' यूजर @Mohamma57499194 ने सिर्फ मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक पर निशाना साधा और लिखा कि ये वीडियो में दिख रहे हैं। न दूसरों ने तिलक लगाया है।
@YogiDevnath2 यूजर ने लिखा कि मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को टीका नहीं लगाया गया है क्योंकि उस स्तर तक पहुंचने के बाद भी वे अपने धर्म के प्रति कट्टर हैं।
यूजर @Suresh Chavhanke ने लिखा कि मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने रिसेप्शन में माथे पर निशान नहीं लगाया। वह पाकिस्तान का नहीं, भारतीय टीम का खिलाड़ी है। इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने के बाद भी वह अपने धर्म के प्रति पक्के हैं।
@MdAltafAli15 यूजर ने लिखा कि बाकी खिलाड़ियों ने भी वैक्सीन लेने से मना कर दिया लेकिन लोगों ने सिर्फ सिराज और उमरान को टारगेट किया, वजह आप जानते हैं।
यूजर @AskAbhishek_IND ने लिखा कि मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक तिलक नहीं लगाते क्योंकि उस स्तर तक पहुंचने के बाद भी वे अपने धर्म के प्रति कट्टर हैं लेकिन कुछ हिंदू 10वीं पास करने के बाद सेक्युलर हो जाते हैं और कब्र को ढंकने से नहीं चूकते।
आपको बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच नौ फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा, जहां टीमें पहुंच चुकी हैं। इस बीच जब भारतीय टीम होटल में प्रवेश कर रही थी तो खिलाड़ियों के माथे पर तिलक लगाकर होटल के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। हालांकि मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को टीका नहीं लगवाने पर ट्रोल किया जा रहा है।