भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है | अपना 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे विराट कोहली ने 121 रन बनाए, उनके शतक के सहारे टीम इंडिया ने पहली पारी में 438 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए। टीम अब भी भारत के स्कोर से 352 रन पीछे हैं। टीम से कप्तान कैग ब्रेथवेट 37 और कर्क मैकेंजी 14 रन पर बनाकर नॉट आउट लौटे। तेजनारायण चंद्रपॉल 33 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा ।
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 352 रन की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन भारत से विराट कोहली ने शतक लगाया, उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग चूमकर और दर्शकों के सामने झुक कर सेंचुरी सेलिब्रेट की। वह अल्जारी जोसेफ के डायरेक्ट हिट के कारण टेस्ट करियर में तीसरी बार रन आउट हुए। कोहली के अलावा भारत से 4 और बैटर्स ने फिफ्टी लगाई।
अश्विन ने बेदी- स्टेन के रिकॉर्ड तोड़े
रवींद्र जडेजा ने दूसरे दिन के खेल में फिफ्टी लगाने के बाद अपना ट्रेडिशनल सोर्ड सेलिब्रेशन किया। भारतीय बैटर विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर की 76वीं सेंचुरी लगाई। वे शतक जमाने के बाद वेडिंग रिंग को चूमते नजर आए। वेडिंग रूम चूमने के साथ ही वह दर्शकों के सामने झुक कर सेलिब्रेट करते हुए भी नजर आए। विराट ने 55 महीने के बाद विदेशी धरती पर टेस्ट शतक लगाया।
उन्होंने विदेश में आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में जमाया था। चोट लगने की वजह से आमतौर पर क्रिकेटर किसी भी तरह की रिंग को अपने हाथों में नहीं पहनते। विराट भी अपनी वेडिंग रिंग को हाथ की बजाय गले में चेन के साथ पहनते हैं। वह अक्सर सेंचुरी पूरी करने के बाद वेडिंग रिंग को चूमकर ही सेलिब्रेशन करते हैं। विराट कोहली अपने 111 टेस्ट के करियर में तीसरी बार ही रन आउट हुए। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया।
भारत की पारी के 99 वें ओवर की दूसरी बॉल को कोहली ने लेग साइड की दिशा में मो? कर एक रन चुराना चाहा, लेकिन स्क्वायर लेग के फील्डर अल्जारी जोसेफ पहले से ही अलर्ट थे। वे तेजी से बॉल तक पहुंचे और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो कर दिया। कोहली के क्रीज में पहुंचने से पहले ही बॉल स्टंप्स से जा लगी। कोहली 121 रन बना कर आउट हुए। विराट टेस्ट में इससे पहले 2 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही रन आउट हुए। एक बार 2012 में और दूसरी बार 2020 में, दोनों ही मौके एडिलेड के ग्राउंड पर बने।
सेलिब्रेट किया शतक
विराट कोहली 121 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने स्क्वायर लेग पोजिशन से स्टंप्स में डायरेक्ट थ्रो किया और कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा।
भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाने के बाद अपना ट्रेडिशनल सोर्ड सेलिब्रेशन किया। 91 वें ओवर की 5वीं बॉल को जडेजा ने मिड ऑफ की ओर खेल कर 2 रन लिए, इसके साथ ही उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की।
अर्धशतक लगाने के बाद जडेजा ने अपने चर्चित अंदाज में सोर्ड सेलिब्रेशन, यानी बैट को तलवार की तरह हवा में लहराकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की। वह 61 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने 19वां टेस्ट अर्धशतक जमाया। हाफ सेंचुरी लगाते ही उन्होंने बैट को तलवार की तरह हवा में लहराकर हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की।